{"_id":"60b0bdbd88484748af2593b4","slug":"osmania-university-declares-various-ug-and-pg-results-steps-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मानिया विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करेंं चेक ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उस्मानिया विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करेंं चेक
Fri, 28 May 2021 03:28 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 28 May 2021 03:28 PM IST
सार
- उस्मानिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
उस्मानिया विश्वविद्यालय रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का रिजल्ट देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है। यूनिवर्सिटी ने एमसीए (नॉन सीबीसीएस, सीबीसीएस), बीसीए ( नॉन सीबीसीएस, सीबीसीएस), पीजीडीसीए ( नॉन सीबीसीएस, सीबीसीएस) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: विभिन्न यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
ऐसे चेक करें उस्मानिया यूनिवर्सिटी का रिजल्ट
-सबसे पहले उस्मानिया यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-उस्मानिया यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको लॉग इन करना होगा और इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: 12वीं बोर्ड परीक्षा पर जल्द आएगा फैसला, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से आई यह अहम जानकारी
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने सभी एमसीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाओं का आयोजन फरवरी व मार्च में कराया था। वहीं, पीजीडीसीए के लिए विद्यार्थियों की परीक्षाएं दिसंबर 2020 में हुई थी।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X