बड़ी खबर: 12वीं बोर्ड परीक्षा पर जल्द आएगा फैसला, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से आई यह अहम जानकारी
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय 1 जून को सुबह 11 बजे बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब शिक्षा मंत्रालय की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 1 जून को बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अपना फैसला सुना सकते हैं। रविवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले हैं।
आगामी रविवार को प्रधानमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री कर सकते हैं चर्चा
माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सुझावों पर शिक्षा मंत्री आगामी रविवार प्रधानमंत्री के साथ चर्चा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई 31 मई को होगी। ऐसे में 30 मई को उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा सकता है। संभावना है कि इसमें अंतिम फैसला किया जाएगा। जिसकी घोषणा, 01 जून यानी मंगलवार को की जाएगी।
मुख्य विषयों की होगी परीक्षा, राज्यों ने जताई सहमति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में प्रतिक्रिया दी गई है। वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा एवं अंडमान और निकोबार सरकार द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए कोरोना टीके की मांग की गई है। परीक्षा पर सहमति जताने वाले 32 राज्यों में से 29 ने बैठक में प्रस्तावित बी-विकल्प का चयन किया है। यानी विद्यार्थियों को अपने ही विद्यालय में डेढ़ घंटे की ही परीक्षा देनी होगी। वहीं राजस्थान, त्रिपुरा और तेलंगाना ने विकल्प-ए पर सहमति जताई है। यानी मौजूदा फॉर्मेट में ही केवल 19 मुख्य विषयों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X