फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NMIMS University mumbai is organising vaayu Cultural Fest from 10 to 13 feb, a big opportunity for youths

Vaayu Cultural Fest: मुंबई के एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव वायु का आयोजन, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

Sat, 12 Feb 2022 03:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 03:07 PM IST
सार

इस साल वायु महोत्सव में कुल 53 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के साथ कई वर्कशॉप, हस्तियों के साथ में लाइव सेशन और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
NMIMS University mumbai is organising vaayu Cultural Fest from 10 to 13 feb, a big opportunity for youths
NMIMS University - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय (नरसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) में सांस्कृतिक महोत्सव वायु का आयोजन 10 से 13 फरवरी, 2022 तक किया जा रहा है। यह महोत्सव देश में सबसे तेजी से बढ़ रहे बड़े कार्यक्रम में से एक है। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाना है। इस महोत्सव का आयोजन कई नामी कंपनियों के साथ मिलकर किया जा रहा है और प्रतिभागियों के पास इसमें कई उपहार और नकद पुरस्कार जीतने का मौका है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला भी मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है। 

विज्ञापन

53 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस साल वायु महोत्सव में कुल 53 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के साथ कई वर्कशॉप, हस्तियों के साथ में लाइव सेशन और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ और सपन वर्मा भी शामिल हो रहे हैं। वायु महोत्सव में युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय के साहित्य कला विभाग की ओर से Writeous नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मैनेजमेंट इवेंट्स डिपार्टमेंट की ओर से मॉक स्टॉक एक्सचेंज के लिए एक ट्रेडिंग इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्चर एक्स (CaptureX) का आयोजन
फोटोग्राफी में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से कैप्चर एक्स कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें युवाओं को अपने फोटोग्राफी की कला दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा नवाचार (इनोवेशन) विभाग की ओर से 'द एक्टिविस्ट' नामक फंडरेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं की मदद के लिए आवाज उठाना है। वहीं, प्रोशोज डिपार्टमेंट की ओर से एक प्रोमोशनल इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्थ समथान और खुशाली कुमार अपने गाने धोखा को प्रोमोट करेंगे। 

विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ा मौका
वायु महोत्सव में एक्सटर्नल डिपार्टमेंट की ओर से 'ट्रेस चिक' नाम का कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं को ब्लॉग लिखने और फैशन ट्रेंड पर अपने विचार रखने का मौका दिया जाएगा। प्रतिभागियों को इसके माध्यम से पिंकविला में पेड इंटर्नशिप का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का और वाउचर, जर्सी, प्रोटीन पाउडर और भी कई अन्य पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। इस खेल के विजेताओं को 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed