{"_id":"5e3f8cea8ebc3ee5cb233487","slug":"nios-board-exam-date-sheet-2020-for-class-10-12-time-table-download-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIOS 2020: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें जरूरी तारीखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS 2020: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें जरूरी तारीखें
Sun, 09 Feb 2020 10:09 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
NIOS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NIOS Class 10 and 12 board exam date sheet 2020: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS - National Institute of Open Schooling) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनआईओएस द्वारा दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की जरूरी तारीखें पता कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 24 मार्च 2020 से हो रही है। दी गई सभी तिथियों में दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का संचालन दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
एनआईओएस की बोर्ड परीक्षा 2020 (NIOS Board Exam 2020) पूरे एक महीने तक चलेगी। 24 मार्च से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : क्या है असम का बोडो समझौता? 54 साल बाद सुलझा ये पूरा मामला
विज्ञापन
NIOS Board Exam 2020 Time Table: यहां देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें : इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी, जानें दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून
क्या है NIOS
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) की स्थापना 1989 में एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एनआईओएस की स्थापना की गई थी। पहले इसे राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (National Open School) के नाम से जाना जाता था। ये संस्था स्कूल स्तर की शिक्षा के लिए देशभर में उन छात्रों के बीच लोकप्रिय है जो किसी कारण से रोजाना स्कूल जाने व कक्षाएं करने में असमर्थ होते हैं। सीबीएसई व अन्य बोर्ड की ही तरह ये संस्था भी 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन करती है।
NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X