दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए कई लोगों ने नौकरी छोड़ ट्रैवल ब्लॉगिंग को ही पेशा बना लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमना, वहां की संस्कृति, सभ्यता और रहन-सहन को जानना, नए लोगों से मिलना अलग ही अनुभव है। इस दौरान आपको कई अजीब बातें भी पता चलती हैं।
इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी, जानें दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्ब बदलने के लिए कानून
- आमतौर पर घर या ऑफिस में एक बल्ब बदलने का काम हम खुद ही कर लेते हैं। या फिर किसी सहायक से करवा लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है।
- ये काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। ये कानून न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है।
गैस छोड़ना गैरकानूनी
शाम के 5.59 बजे तक तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन शाम 6 बजे के बाद आप फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहों पर गैस नहीं छोड़ सकते। यहां ऐसा करना बदतमीजी मानी जाती है।
गाड़ी में पेट्रोल के लिए कानून
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना यहां गैर-कानूनी माना गया है। यहां मानना है कि इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब 6 हजार रुपये) जुर्माना लगाया जा सकता है।
मोटा होना गैरकानूनी
- जापान ने दुनिया को सूमो रेसलिंग दी। लेकिन इस देश में मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है। 2009 में बने कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है।
- कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X