फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nashik male teacher stopped from planting saying trees will not grow and burn if girls with periods plant them

विकृत मानसिकता : आदिवासी छात्राओं से बोले स्कूल टीचर- पीरियड्स में प्लांटेशन करोगी तो पौधे बढ़ेंगे नहीं जलेंगे

Wed, 27 Jul 2022 06:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

नासिक के एक सरकारी आवासीय स्कूल की आदिवासी छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक पुरुष शिक्षक ने उसे और अन्य लड़कियों को पौधरोपण अभियान में भाग लेने से रोक दिया। 

विज्ञापन
Nashik male teacher stopped from planting saying trees will not grow and burn if girls with periods plant them
periods

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में पीरियड्स के कारण छात्राओं से भेदभाव का मामला सामने आया है। नासिक के एक सरकारी आवासीय स्कूल की आदिवासी छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक पुरुष शिक्षक ने उसे और अन्य लड़कियों को पौधरोपण अभियान में भाग लेने से रोक दिया। छात्रा का कहना है कि शिक्षक ने अपनी विकृत मानसिकता के कारण ऐसा किया। छात्रा के आरोप के अनुसार, आवासीय विद्यालय के शिक्षक ने आदिवासी छात्राओं से कहा कि पीरियड्स में प्लांटेशन करोगी तो पौधे बढ़ेंगे नहीं बल्कि जलेंगे। 

विज्ञापन

आदिवासी विकास विभाग ने शुरू की जांच

अपने शिकायत आवेदन में, विज्ञान संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा ने दावा किया कि शिक्षक ने अपनी घटिया सोच का परिचय देते हुए उसे और अन्य छात्राओं से कहा था कि अगर पीरियड्स वाली लड़कियां पौधे लगाती हैं तो पेड़ नहीं उगेंगे बल्कि जलेंगे। पीड़िता त्र्यंबकेश्वर तालुका के देवगांव में लड़कियों के लिए बने उच्च माध्यमिक आवासीय स्कूल की छात्रा है। आदिवासी विकास विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की छात्रा से मुलाकात

आदिवासी विकास विभाग (टीडीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की। अतिरिक्त आयुक्त संदीप गोलेत ने कहा कि बालिका वर्ग की छात्राओं, शिक्षकों, अधीक्षक और प्राचार्य सहित सभी के बयान लिए जाएंगे और जांच की जाएगी। बुधवार को नासिक जिले की अतिरिक्त कलेक्टर और टीडीडी परियोजना अधिकारी वर्षा मीणा ने स्कूल में छात्रा से मुलाकात की और उसकी समस्याओं के बारे में पूछा।

विज्ञापन

स्कूल में हैं 500 छात्राएं

शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक ने पिछले सप्ताह स्कूल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान मासिक धर्म वाली लड़कियों को पेड़ लगाने से बचने के लिए कहा था। स्कूल में 500 छात्राएं हैं। शिक्षक ने छात्राओं से कहा कि वे पेड़ों के पास न जाएं क्योंकि पिछले साल लगाए गए पौधे मासिक धर्म के कारण नहीं बढ़े थे। इसके बाद छात्रा ने श्रमजीवी संगठन के नासिक जिला सचिव भगवान मधे से संपर्क किया। मधे ने कहा कि लड़की पुरुष शिक्षक का विरोध नहीं कर सकती क्योंकि वह उसका कक्षा शिक्षक है और उसे धमकी दी थी कि मूल्यांकन के 80 प्रतिशत अंक स्कूल अधिकारियों के हाथ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed