{"_id":"5dea3b0e8ebc3e54936d54a8","slug":"mp-board-exam-2020-date-sheet-for-class-10-and-12-board-exams-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board 2020: दो व तीन मार्च से परीक्षा, जानें कब आएगी डेटशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP Board 2020: दो व तीन मार्च से परीक्षा, जानें कब आएगी डेटशीट
Fri, 06 Dec 2019 04:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 06 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल के संबंध में जरूरी जानकारी आई है। ये परीक्षाएं मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा संचालित की जाती हैं। शिक्षण मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020 में ये परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल की परीक्षा तीन मार्च, जबकि 12वीं यानी हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा दो मार्च 2020 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
अगर परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट की बात करें, तो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षण मंडल एक सप्ताह के अंदर टाइम टेबल जारी कर सकता है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में इस बार की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें से करीब चार लाख विद्यार्थी प्राइवेट कैंडिडेट होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : कैसे बन सकते हैं नौसेना में अधिकारी, जानें कितनी मिलती है सैलरी
विज्ञापन
इस बार प्राइवेट श्रेणी से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के लिए अलग से 20 अंक मिल सकते हैं। लेकिन ये तब हो सकेगा जब विभाग को इसकी अनुमति मिलेगी। इसके लिए शिक्षा मंडल शासन को पत्र लिख चुका है।
वहीं, परीक्षा केंद्रों की सूची भी एक हफ्ते के अंदर जारी की जा सकती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई जिलों में परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं किया गया था। सरकारी स्कूल होने के बावजूद कई जगहों पर निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची मेें शामिल कर दिया गया था। वहीं, कुछ जगहों पर क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या दर्ज कर दी गई थी। इसलिए प्रस्तावित सूची वापस कर दी गई है। नई सूची कई जिलों ने भेज दी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, दी ये जरूरी जानकारी
कमेंट
कमेंट X