बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, दी ये जरूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई हो या सीआईएससीई या फिर विभिन्न राज्यों के बोर्ड, अब ये परीक्षाएं शुरू होने में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। कई जगहों पर तो प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू भी हो चुकी हैं। इसी के साथ देशभर में परीक्षाओं का माहौल शुरू हो चुका है। विद्यार्थी पूरी लगन से तैयारी में जुट चुके हैं। इसी बीच परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है।
अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने क्या लिखा, आगे पढ़ें...
ये भी पढ़ें : इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर
क्या है परीक्षा पे चर्चा और कैसे ले सकते हैं इसमें हिस्सा
यह पीएम मोदी द्वारा की गई पहल है, जिसमें वह विद्यार्थियों से रूबरू होते हैं। उनके साथ परीक्षा पर बात करते हैं। उनके सवालों का जवाब देते हैं।Exams are approaching and so is Pariksha Pe Charcha!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2019
Let us keep working together to ensure stress free examinations.
Here is a unique contest for student of Classes 9 to 12. The winners will get to attend PPC 2020 early next year! https://t.co/8Ii60TzpBL
2019 में भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कई विद्यार्थियों को उनसे सीधे बात करने का मौका मिला था। साथ ही देशभर में इस कार्यक्रम का एकसाथ प्रसारण किया गया था।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के बारे में कितना जानते हैं आप, ये 50 सवाल हर परीक्षा में आएंगे काम
कैसे लें हिस्सा
इसमें विद्यार्थी व शिक्षक दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आप केंद्र सरकार की वेबसाइट mygov.in विजिट कर सकते हैं। यहां आपको परीक्षा पे चर्चा की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक मिल जाएगी।इस वेबसाइट पर ऊपर ही दिए गए पार्टिसिपेट टैब पर क्लिक कर आप प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
परीक्षा पे चर्चा 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X