{"_id":"610e69cb5e726866da51d080","slug":"meghalaya-may-reopen-schools-colleges-after-mid-august-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: अगस्त मध्य से खुल सकते हैं स्कूल- कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मेघालय: अगस्त मध्य से खुल सकते हैं स्कूल- कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Sat, 07 Aug 2021 05:25 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 07 Aug 2021 05:25 PM IST
सार
मेघालय में स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों को अगस्त मध्य से खोला जा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय में स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों को अगस्त मध्य से खोला जा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। शिक्षा मंत्री लखमेन रिंबुई ने कहा कि अगस्त मध्य से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जल्द से जल्द कक्षा शिक्षण को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: 1 सितंबर से खुलने वाले हैं 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल, 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीकाकरण का लाभ उठाते हुए लगभग 50 प्रतिशत छात्रों ने कोरोना टीका ले लिया है। अगस्त के मध्य तक इसके और बढ़ने की उम्मीद है।जब सब कुछ शुरू हो चुका है, और बाजार भी खुल गए हैं तो फिर स्कूल क्यों नहीं? शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह मेरी निजी राय है, लेकिन निर्णय सामूहिक रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ लेना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मैंगलोर विश्वविद्यालय: 11 अगस्त से होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर
आपको बता दें कि अब धीरे-धीरे सभी राज्य अपने यहां स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पिछले काफी लंबे वक्त से स्कूल और कॉलेज बंद है, जिसकी वजह से छात्र ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह सूबे के अभिभावकों से आग्रह करते हैं कि अपने बच्चों को कोरोना टीकाकरण की शिक्षा दें।
कमेंट
कमेंट X