{"_id":"610e3f0c664a9e3f9d43cc1a","slug":"mangalore-university-exams-2021-pending-ug-pg-exams-to-begin-from-august-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगलोर विश्वविद्यालय: 11 अगस्त से होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मैंगलोर विश्वविद्यालय: 11 अगस्त से होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर
Sat, 07 Aug 2021 01:36 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
मैंगलोर विश्वविद्यालय की लंबित यूजी और पीजी की परीक्षाएं जल्द ही आयोजित होंगी। विश्वविद्याल लंबित यूजी और पीजी परीक्षाओं का आयोजन 11 अगस्त से करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
Mangalore University Exams 2021: मैंगलोर विश्वविद्यालय की लंबित यूजी और पीजी की परीक्षाएं जल्द ही आयोजित होंगी। विश्वविद्याल लंबित यूजी और पीजी परीक्षाओं का आयोजन 11 अगस्त से करेगा। स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mangaloreuniversity.ac.in देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, दिल्ली व यूपी ने दिया एक टॉपर
विज्ञापन
इन परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।विश्वविद्यालय की ये परीक्षाएं विषम (ओड) सेमेस्टर यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए हैं। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब विश्वविद्यालय की तरफ से लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है। इन परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बदलाव: बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए देनी होगी नीट 2021, एनटीए ने जारी की अधिसूचना
इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से हॉल टिकट छात्रों को इमेल के जरिए या फिर व्हॉट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। स्वायत्त कॉलेजों और डीम्ड विश्वविद्यालयों को भी इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी। जिन छात्रों ने मैंगलोर विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे भी इन यूजी और पीजी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X