फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Exam: Here's What Varsha Gaikwad Said About Paper Evaluation

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: दसवीं की परीक्षा रद्द, रिजल्ट की तारीख की घोषणा बाकी

Thu, 06 May 2021 03:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 May 2021 03:06 PM IST
सार

महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Board Exam: Here's What Varsha Gaikwad Said About Paper Evaluation
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है। दसवीं कक्षा के छात्रों को इस साल आंतरिक मूल्यांकन के जरिए अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा के वक्त शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना था कि विद्यार्थियों को इस साल दसवीं में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर दिये जाएंगे। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उस्मानिया विश्वविद्यालय: सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित
विज्ञापन


हालांकि, अभी आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया क्या होगी इसका निर्णय बाकी है। अभी तक यह भी तय नहीं हुआ है कि ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दसवीं में किस आधार पर नंबर दिये जाएंगे। जिस तरह से सीबीएसई ने छात्रों को दसवीं कक्षा में पास करने के लिए मार्किंग स्कीम घोषित की है, उसी तरह महाराष्ट्र बोर्ड ने अभी तक ऐसी कोई स्कीम घोषित नहीं की है। इसके अलावा अभी तक बोर्ड ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख भी घोषित नहीं की है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही दसवीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश: महामारी की वजह से 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को किया रद्द, 12वीं के संबंध में की यह घोषणा


आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 20 जून को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। सीबीएसई की नई मार्किंग स्कीम में कुल 100 नंबरों को 20 नंबर और 80 नंबर में बांटा गया है। स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे। बाकी 80 नंबर छात्रों को स्कूलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। 80 नंबरों में से 10 नंबर पीरियोडिक/यूनिट टेस्ट और 30 नंबर अर्धवार्षिक और 40 नंबर प्री-बोर्ड के आधार पर मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed