फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   himachal pradesh education board cancel matric 10th board exam due to corona

हिमाचल प्रदेश: महामारी की वजह से 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को किया रद्द, 12वीं के संबंध में की यह घोषणा

Thu, 06 May 2021 04:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 06 May 2021 04:11 PM IST
सार

राज्य सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही बारहवीं कक्षा और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
himachal pradesh education board cancel matric 10th board exam due to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 10वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।


आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम
छात्रों को दसवीं कक्षा में नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा के छात्रों का अंतिम परिणाम सीबीएसई की ही तरह प्री-बोर्ड की परीक्षाओं में प्राप्तांकों और फर्स्ट एवं सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों को आधार पर तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए अलग मापदंड
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि किन्हीं कारणों की वजह से कुछ प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थियों फर्स्ट टर्म या सेकंड टर्म की परीक्षाएं नहीं दे पाएं हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड तैयार किया जाएगा। वहीं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अलग मापदंड बनाया जाएगा। एसओएस. विद्यार्थियों के लिए भी अलग से फार्मूले तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।



बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
बोर्ड ने सभी विश्वविद्यालयों और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed