फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Osmania University announces summer vacations till May 31

उस्मानिया विश्वविद्यालय: सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित

Thu, 06 May 2021 01:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 May 2021 01:44 PM IST
सार

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन
Osmania University announces summer vacations till May 31
विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। अब यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेज 1 जून को फिर से खुलेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन



विश्वविद्यालय ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी संबद्ध कॉलेजों के अलावा जिला पीजी कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। यूनिवर्सिटी ने इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी ने 5 मई से लेकर 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई री-रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी

इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित रहेंगी। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए आईआईटी सहित देश भर के विभिन्न अन्य विश्वविद्यालयों ने पहले ही गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। कई विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट osmania.ac.in है।

कोरोना वायरस की वजह से लगभग सभी राज्यों ने अपने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने भी कोरोना की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से मई में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed