{"_id":"60c059f68ebc3e59ab431f41","slug":"mah-cet-exam-2021-online-registration-window-open-see-steps-to-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सीईटी 2021: ऑनलाइन पंजीकरण विंडो सक्रिय, 7 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र सीईटी 2021: ऑनलाइन पंजीकरण विंडो सक्रिय, 7 जुलाई तक करें आवेदन
Wed, 09 Jun 2021 11:53 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:53 AM IST
सार
- एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख 7 जुलाई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो सक्रिय कर दी गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो एक्टिव की गई है। एमएचटी सीईटी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें, क्योंकि इसके बाद अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
ऐसे करें MHT CET 2021 के लिए आवेदन
-सबसे पहले एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपना नाम और अन्य जानकारी डालनी होगी।
-इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-आखिर में फीस भुगतान कर अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
इसे भी पढ़ें-यूनिवर्सिटी रैंकिंग: आईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों में शामिल
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के छात्रों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एमएचटी सीईटी (MHT CET) परीक्षा का आयोजन बीई, बीटेक, बीफॉर्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह कोर्स दो समूह भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान और भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए आयोजित किया जाता है।
सीईटी सेल द्वारा जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2021 के प्रश्न महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इस परीक्षा में सवाल महाराष्ट्र बोर्ड की 11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से 20 प्रतिशत और शेष 80 प्रतिशत 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से आते हैं।
कमेंट
कमेंट X