{"_id":"60c04b658ebc3e5de91de8c4","slug":"ini-cet-admit-card-released-exam-on-june-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 09 Jun 2021 10:41 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:41 AM IST
सार
एम्स, नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी 2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी 2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आईएनआई सीईटी परीक्षा की संचालन संस्था एम्स है। उम्मीदवार आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) एम्स, जेआईपीएमईआर(JIPMER), पीजीआईएमईआर और एनआईएमएचएएनएस स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सुविधा: दिव्यांग बच्चों के लिए ई कंटेंट विकसित करने के दिशा-निर्देश जारी, ऑनलाइन पढ़ाई होगी आसान
विज्ञापन
16 जून को ऑनलाइन होगी परीक्षा
आईएनआई सीईटी (INI CET) 2021 परीक्षा का आयोजन 16 जून को होगा। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच) और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 16 जून को नामित केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित होगी। आईएनआई सीईटी (INI CET) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें आईएनआई सीईटी 2021 एडमिट कार्ड
चरण 1: सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org है।
चरण 3: यहां होम पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
चरण 4: इसके बाद INI CET 2021 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 5: जिसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-यूनिवर्सिटी रैंकिंग: आईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों में शामिल
आपके एडमिट कार्ड में आवेदन संख्या, रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों सहित उम्मीदवारों के विवरण का उल्लेख होगा।
कमेंट
कमेंट X