फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   LPU Placement: 1100+ students got salary offer of 10-64 lakhs, average package of top students is 12.3 lakhs

LPU: एलपीयू के 1100 से अधिक छात्रों को मिला 10 से 64 लाख सैलरी का ऑफर, शीर्ष छात्रों का औसत पैकेज 12.3 लाख

Wed, 19 Jun 2024 02:48 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 19 Jun 2024 02:48 PM IST
सार

आईटी कंपनी में एलपीयू के छात्र यासिर को मिला 3 करोड़ का पैकेज

LPU: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 2022-23 के इस बार के एलपीयू बैच ने प्लेसमेंट सीजन में रिकार्ड सफलता हासिल की। यूनिवर्सिटी के 1100 से अधिक छात्रों ने 10 लाख से 64 लाख तक का पैकेज हासिल किया। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को करोंड़ों के पैकेज भी मिले हैं।

विज्ञापन
LPU Placement: 1100+ students got salary offer of 10-64 lakhs, average package of top students is 12.3 lakhs
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Lovely Professional University: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट के क्षेत्र में हर साल अपनी ही बनाई हुई सीमाओं को पार करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल कर रही है। 2022-23 के इस बार के एलपीयू बैच ने प्लेसमेंट सीजन में रिकार्ड सफलता हासिल की। यूनिवर्सिटी के 1100 से अधिक छात्रों ने 10 लाख से 64 लाख तक का पैकेज हासिल किया। प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार एलपीयू के टॉप 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का औसतन पैकेज 12.3 लाख रुपये है। ये संख्या कई टॉप आईआईटी के औसत से अधिक है। इससे टैलेंट डिव्लपमेंट में आगे आने वाले यूनिवर्सिटी के तौर पर एलपीयू की प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है। 

विज्ञापन


2018 बैच एलपीयू छात्र यासिर एम ने आईटी कंपनी में 3 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया। वहीं, एक अन्य छात्र पवन कुंचला को आईटी कंपनी टीसी सेंट्रल से 1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन


2023-24 बैच के विद्यार्थियों में से बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के यशस्वी यदुवंशी और हर्ष वर्धन ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट में 52.08 लाख रुपये का शानदार पैकेज हासिल किया है। इसके अलावा, 2022-23 बैच के मैकेनिकल इंजनियरिंग के छात्र ने 54.9 लाख रुपये की उच्चतम सीटीसी हासिल की। वहीं, आर्किटेक्चर और एमबीए के छात्रों को 31.69 और 29.3 लाख रुपये का पैकेज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीयू के सैकड़ों स्नातक वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल, अमेज़ॅन और कई अन्य प्रसिद्ध कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक पैकेज के साथ प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं। । एलपीयू के छात्रों को अमेजन, टीसीएस,बॉश, ट्राइडेंट, फ्रैडल बैँक, बैँक ऑफ अमेरिका, फ्लिपकार्ट, सिपला, एलजी इलेक्ट्रानिक्स, कतर हाईवेस,पीएंडओ क्रूज, टोरेंट फार्मास्युटिकल, इंडिगो के इलावा और कई प्रतिष्ठित फॉर्च्यून 500 कंपनियों से 5500 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए है। यह ऑफर इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, होटल एंड टूरिज्म, मैडिकल, अर्गीकल्चर, सोशल साइंस आदि क्षेत्र से संबंधित है।

आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम से विद्यार्थियों को प्लेस करनी वाली 350 से अधिक कपंनियां एलपीयू से भी विद्यार्थियों को रिक्रूट करती है। कैंपस रिक्रूटमेंट में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा भाग लेना और विद्यार्थियों का बेहतरीन पैकेज पर चुनाव करना, एलपीयू द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव के अनुसार स्किल्ड बनाने की वचनबद्धता को भी दर्शता है।

एलपीयू के चांसलर और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि एलपीयू हमेशा अपने विद्यार्थियों के बेहतरीन भविष्य और तरक्की के लिए उनके के बीच बौद्धिक और इंटरपर्सनल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में एलपीयू का करियर सर्विसेज डिवीजन और मेंटर्स बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। एलपीयू के इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने दुनियाभर की एजुकेशनल संस्थानों में अपना श्रेष्ठ रैंक हासिल किया है। 


एलपीयू में 2024 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि जल्द ही नजदीक आ रही है। एलपीयू में प्रवेश अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा "LPUNEST 2024" पास करनी होगी और चुनिंदा प्रोग्राम में इंटरव्यू देना होगा। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed