{"_id":"6095000c8ebc3ed20242d306","slug":"kerala-tet-2021-registration-deadline-extended-till-may-23-here-s-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 23 मई तक मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 23 मई तक मौका
Fri, 07 May 2021 02:23 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 May 2021 02:23 PM IST
सार
केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थियों के पास पंजीकरण का एक और मौका है। केरल परीक्षा भवन ने टीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 23 मई तक कर दी है। इससे पहले केरल टीईटी के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 6 मई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। केटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है 12वीं की परीक्षा
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 28 अप्रैल से हुई थी। जो अभ्यर्थी लॉअर प्राइमरी क्लासेस के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके 12वीं में 45 फीसदी नंबर होने चाहिए। अपर प्राइमरी क्लासेस के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीए, बीकॉम इत्यादी स्नातक पाठ्यक्रम की डिग्री होनी चाहिए। हाई स्कूल टीचर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के स्नातक में 45 फीसदी नंबर होने चाहिए और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया: कल है प्रवेश परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-आखिर में फीस जमा करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X