फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Board Exam 2021 may get postponed till July

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है 12वीं की परीक्षा

Fri, 07 May 2021 12:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 07 May 2021 12:20 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले ही बारहवीं की परीक्षा स्थगित और दसवीं की परीक्षा रद्द कर चुका है।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Board Exam 2021 may get postponed till July
CBSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले ही बारहवीं की परीक्षा स्थगित और दसवीं की परीक्षा रद्द कर चुका है। हालांकि सीबीएसई की तरफ से अभी बारहवीं कक्षा की परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक बार फिर से सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा को जुलाई तक के लिए स्थगित कर सकता है और जुलाई के बाद ही अब बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन होगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया: कल है प्रवेश परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन



1 जून को सरकार और शिक्षा विभाग के लोग इसे लेकर एक बैठक करने वाले हैं जिसमें बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक के बाद ही पता चलेगा कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन कब होगा। कुछ अभिभावक और विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही बारहवीं में आंतरिक मूल्यांकन के जरिए नंबर देकर पास करने की मांग कर रहे हैं। जिस तरह से बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है, कई अभिभावक चाहते हैं कि इस साल बारहवीं कक्षा में बिना आंतरिक मूल्यांकन के जरिए छात्रों को पास कर दिया जाए। हालांकि बोर्ड ने अभी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं की नई मार्किंग स्कीम में कुल 100 नंबरों को 20 नंबर और 80 नंबर में बांटा गया है। स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे। बाकी 80 नंबर छात्रों को स्कूलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। 80 नंबरों में से 10 नंबर पीरियोडिक/यूनिट टेस्ट और 30 नंबर अर्धवार्षिक और 40 नंबर प्री-बोर्ड के आधार पर मिलेंगे। यह नई मार्किंग पॉलिसी छात्रों द्वारा चुने गए 5 मुख्य विषयों के स्कोर की गणना के लिए है। अगर किसी छात्र ने छह या उससे ज्यादा विषयों के लिए पंजीकरण किया है तो उसके छठवें विषय के लिए स्कोर की गणना अधिकतम प्राप्त नंबरों में से सबसे ज्यादा 3 नंबरों के औसत नंबरों के आधार पर किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed