इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कल यानी कि 8 मई को कंपनी सेक्रेटरीज एग्जक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (CSEET) का आयोजन करेगा। यह प्रवेश परीक्षा रिमोट प्रोटोकॉल मोड के तहत होगी। कोरोना वायरस की वजह से सीएसईईटी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में रिमोट-प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है। अभ्यर्थी इस परीक्षा को घर से ही लैपटॉप और डेस्कटॉप के जरिए दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए वेबकैम ऑन रखना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुका है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया गया था। अगर अभी तक अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होकर अपनी जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया: कल है प्रवेश परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 May 2021 10:47 AM IST
सार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया 8 मई को कंपनी सेक्रेटरीज एग्जक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X