केंद्रीय विद्यालय दाखिले : पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आज नहीं निकलेगी लॉटरी, नई तारीख को लेकर ये है अपडेट
Kendriya Vidyalaya Admission Lottery List 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक अधिसूचना में जानकारी दी कि केवीएस कक्षा-एक में प्रवेश के लिए होने वाली लॉटरी अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। पहली दाखिला लॉटरी सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 को जारी होने वाली थी। लेकिन अब इसमें देरी होगी।
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के दाखिलों के लिए जारी होने वाली लॉटरी को स्थगित कर दिया गया है। इससे लॉटरी की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभिभावकों को निराशा हुई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक अधिसूचना में जानकारी दी कि केवीएस कक्षा-एक में प्रवेश के लिए होने वाली लॉटरी अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। पहली दाखिला लॉटरी सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 को जारी होने वाली थी। लेकिन अब इसमें देरी होगी।
केवीएस लॉटरी की संशोधित तिथियां जल्द की जाएंगी जारी
कार्यक्रम के अनुसार, पहली सूची 18 अप्रैल, 2022 को और दूसरी सूची 25 अप्रैल, 2022 को जारी की जानी थी। उसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो तीसरी सूची दो मई, 2022 को जारी की जानी थी। लेकिन अब, ये तिथियां बदल सकती हैं, क्योंकि पहली कक्षा में दाखिले के लिए पहली लॉटरी को ही रोक दिया गया है।
आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि 18 अप्रैल को सत्र 2022-23 के लिए जारी की जाने वाली पहली कक्षा के ऑनलाइन दाखिलों की लॉटरी को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। लॉटरी की संशोधित तिथियों के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : IB Recruitment: खुफिया विभाग में अधिकारी बनने का मौका, लाख रुपये से ज्यादा होगा वेतन, 150 पदों पर हो रही भर्ती
उम्र सीमा में बदलाव को दी गई थी चुनौती
इससे पहले बीते सप्ताह, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के उम्र सीमा में किए गए बदलाव को सही ठहराया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दाखिलों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा पांच साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देकर बचाव किया गया था।
कमेंट
कमेंट X