फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISC Exam ICSE ISC Board Semester 2 Admit Card Expected To Be Out Today Check Steps To Download

CISCE Admit Cards: ICSE, ISC परीक्षाओं के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड! ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 18 Apr 2022 11:51 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 11:51 AM IST
सार

CISC Exam ICSE ISC Board Semester 2 Admit Card : सीआईएससीई की ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं 25 और 26 अप्रैल से आयोजित की जा रही हैं। लेकिन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी नहीं होने से छात्रों के मन में संशय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडमिट कार्ड सोमवार यानी 18 अप्रैल, 2022 को जारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
CISC Exam ICSE ISC Board Semester 2 Admit Card Expected To Be Out Today Check Steps To Download
CISCE Exam ICSE ISC Board Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CISCE Exam ICSE ISC Board Admit Card 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं और आईएससी यानी कक्षा 12वीं बोर्ड की सेमेस्टर 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीआईएससीई की ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं 25 और 26 अप्रैल से आयोजित की जा रही हैं। लेकिन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी नहीं होने से छात्रों के मन में संशय बना हुआ है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडमिट कार्ड सोमवार यानी 18 अप्रैल, 2022 को जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक बार एडमिट कार्ड निकल जाने के बाद, छात्र इसे काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गई आसान प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ICSE, ISC Exam Admit Card डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले परीक्षार्थी  CISCE की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर विजिट करें। 
  2. यहां होम पेज पर प्रदर्शित ICSE, ISC एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने लॉग-इन आईडी और क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे रोल नंबर / जन्म तिथि आदि। 
  4. इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड कम हॉल टिकट को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

आईसीएसई की मई में तो आईएससी परीक्षाएं जून में समाप्त होंगी

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 से ही शुरू हो जाएंगी।  जबकि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 से आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 10वीं की परीक्षा सुबह 10:00 बजे और कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी। आईसीएसई सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 मई तक जारी रहेगी, जबकि आईएससी सेमेस्टर परीक्षाएं 13 जून को समाप्त होंगी। 

 

विज्ञापन

CISCE Semester-2 Exam दोनों कक्षाओं के पेपर डेढ़-डेढ़ घंटे के होंगे

आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा और कक्षा 12वीं की परीक्षा एक घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षाओं, पाठ्यक्रम और नियमों से संबंधित विवरण के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed