फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Intelligence Bureau ACIO Recruitment 2022 Sarkari Naukri Earn up to Rs 142k direct link to apply

IB Recruitment: खुफिया विभाग में अधिकारी बनने का मौका, लाख रुपये से ज्यादा होगा वेतन, 150 पदों पर हो रही भर्ती

Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

IB ACIO Recruitment 2022: आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Intelligence Bureau ACIO Recruitment 2022 Sarkari Naukri Earn up to Rs 142k direct link to apply
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के आंख, नाक और कान बनकर काम करना चाहते हैं तो आप खुफिया विभाग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

 

IB ACIO Recruitment सात मई तक कर सकेंगे आवेदन 

विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर विजिट कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2022 तक है। उपरोक्त पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान और अन्य भत्ते देय होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

IB ACIO Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन,  या कंप्यूटर साइंस और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, या कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास 2020, 2021 और 2022 का वैध गेट स्कोर भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों पर आयु सीमा नियम भी लागू होंगे। योग्य उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  
 

विज्ञापन

आईबी एसीआईओ भर्ती की रिक्तियों का विवरण


कुल रिक्त पदों की संख्या : 150

  • सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) - 56 पद
     
  • सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) - 94 पद

 

IB ACIO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। हालांकि, सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। सभी आवेदकों को केवल ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। 
 

IB ACIO Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mharecruitment.in पर विजिट करें।
  2. यहां होम पेज पर, How To Apply के लिंक टैब पर क्लिक करें।
  3. अब प्रदर्शित किए जा रहे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 
  4. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के फॉर्म पर क्लिक करें।
  5. अब मांगी गई जानकारी के अनुसार, सभी विवरण ध्यान से भरें और अपना पंजीकरण नंबर नोट करें। 
  6. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. साथ ही आवेदन फॉर्म की जांच कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद और आवेदन फॉर्म की प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed