फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Application correction window opens at jeemain.nta.nic.in

जेईई मेन 2021 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, 30 जनवरी तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

Wed, 27 Jan 2021 11:01 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 Jan 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021 Application correction window opens at jeemain.nta.nic.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2021 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic के जरिए आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 30 जनवरी तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nta.nic

इसे भी पढ़ें-23 फरवरी से है JEE मेन्स परीक्षा, 200 घंटे का कोर्स कराएगा पक्की तैयारी
विज्ञापन


उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, पता व शैक्षिक योग्यता आदि चीजों में सुधार कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि सुधार अभ्यर्थी तभी तक कर सकते हैं, जब तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली रहेगी। उसके बाद जेईई मेन 2021 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को यह मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-DRDO: डीआरडीओ ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स

फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होगा जेईई मेन 2021 के लिए प्रवेश पत्र
एनटीए फरवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए इस वर्ष 4 चक्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। पहला चक्र 23 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। परीक्षा का दूसरा चक्र 15 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। इसके बाद तीसरा सत्र होगा, 27 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित होगा। जेईई मेन 2021 परीक्षा का चौथा चक्र 24 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed