{"_id":"600eb3e48ebc3e08a3081ab2","slug":"drdo-offers-short-term-online-courses-in-artificial-intelligence-and-cyber-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO: डीआरडीओ ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DRDO: डीआरडीओ ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स
Wed, 27 Jan 2021 07:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DRDO: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) एवं साइबर सुरक्षा पर दो शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किए हैं। ये शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स हफ्ते में पांच दिन संचालित होंगे और प्रतिदिन दो घंटे की ऑनलाइन कक्षा होगी। इच्छुक उम्मीदवार इन दो अलग-अलग ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: पीजी आयुष काउंसलिंग 2020 की प्रक्रिया का कल आखिरी दिन
विज्ञापन
इन शॉर्ट-टर्म पाठ्यक्रमों में दाखिला ऐसे अभ्यर्थी ले सकते हैं, जिनके पास किसी भी स्ट्री में स्नातक की डिग्री हो। इन दोनों ही शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के जरिए मिलेगा, जो कि नि: शुल्क होगी। लेकिन अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए कोर्स फीस के रूप में 15,000 रुपये देने होंगे। कोर्स फीस प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को देनी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गणतंत्र के 71 साल : इस मंदिर, मस्जिद और चर्च के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ सकता
दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जनवरी से
दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट diat.ac.in के जरिए 28 जनवरी से शुरू होगा। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 26 फरवरी तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग शॉर्ट-टर्म पाठ्यक्रम 12 हफ्ते का सर्टिफिकेट कोर्स है। इसमें प्रोबेबिलिटी थ्योरी, पैटर्न रिकॉग्निशन, बिग डेटा एनालिटिक्स, कंप्यूटर विजन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, ऑगमेंटेड रियलिटी, डीप लर्निंग और संबंधित विषयों को पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 22 फरवरी को जारी होगा। इसी तरह से साइबर सुरक्षा का कोर्स भी 12 हफ्ते का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स है। इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 21 फरवरी को होगी और रिजल्ट 22 फरवरी को जारी होगा।
कमेंट
कमेंट X