फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Sambalpur: Admission process for MBA for professionals starts at IIM Sambalpur, apply till April 30

IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर में पेशेवरों के लिए एमबीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Wed, 19 Mar 2025 09:58 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 19 Mar 2025 09:58 AM IST
सार

IIM Sambalpur Admission: आईआईएम संबलपुर ने कार्यरत पेशेवरों के लिए दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम 2025-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस कार्यक्रम में डाटा साइंस, उत्पाद प्रबंधन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता बढ़ाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
IIM Sambalpur: Admission process for MBA for professionals starts at IIM Sambalpur, apply till April 30
iim sambalpur - फोटो : Official (https://iimsambalpur.ac.in/)

विस्तार

IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर ने कार्यरत पेशेवरों के लिए दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम (2025-27) के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत की है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह कार्यक्रम आईआईएम संबलपुर के दिल्ली वसंत कुंज स्थित आईएसआईडी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम की शुरुआत

यह एमबीए प्रोग्राम विशेष रूप से उन कार्यरत पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है जो डाटा साइंस, उत्पाद प्रबंधन, उद्यमिता, स्थिरता और जोखिम प्रबंधन जैसे प्रमुख प्रबंधन क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में सप्ताह के अंत में व्यक्तिगत कक्षाएं और इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवारों के कार्य और अध्ययन के बीच संतुलन बना रहे। 
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- परीक्षा में नंबर ही सब कुछ नहीं होते... 12वीं में कम अंक होने के बाद भी आईपीएस बने दिनेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने कहा कि हमारे दिल्ली कैंपस में कार्यरत पेशेवरों के लिए एमबीए प्रोग्राम में उद्यमियों और पेशेवरों को डेटा साइंस, उत्पाद प्रबंधन, उद्यमिता, स्थिरता, जोखिम प्रबंधन में रणनीतिक नेतृत्व सीखने का अवसर मिलेगा।


इस प्रोग्राम की विशेषता यह है कि इसे न्यूनतम तीन वर्षों के अनुभव वाले कार्यरत पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया। इसमें उम्मीदवारों को उद्योग जगत के दिग्गज लोगों के साथ नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।

और भी पढ़ें:- केवीएस बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण

ड्यूल एमबीए डिग्री का भी विकल्प

अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से ड्यूल एमबीए डिग्री का विकल्प भी है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही प्रबंधकीय, उद्यमी या व्यावसायिक क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षों का पूर्णकालिक अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed