फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Registration 2025-26: Last Date soon for Bal Vatika & Class 1 Admission, Apply here

KVS Registration 2025-26: केवीएस बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण

Tue, 18 Mar 2025 05:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 18 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

KVS Registration: केंद्रीय विद्यालय संगठन में बाल वाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। जिन माता-पिता ने अभी तक अपने बच्चे का एडमिशन फॉर्म नहीं भरा है, वे 21 मार्च से पहले जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
KVS Registration 2025-26: Last Date soon for Bal Vatika & Class 1 Admission, Apply here
KVS Admission - फोटो : freepik

विस्तार

KVS Admission 2025-26: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय (KVS) में कराना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च 2025 निर्धारित है। बाल वाटिका 1, बाल वाटिका 3 और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन


कई बार अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक भीड़ होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आवेदन करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते फॉर्म भर लें और आखिरी समय की चिंता से बचें।
विज्ञापन

 

कक्षा अनुसार आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने हर कक्षा के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पहले ही तय कर दी है। बाल वाटिका 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 वर्ष, बाल वाटिका 2 के लिए 4 से 5 वर्ष, और बाल वाटिका 3 में प्रवेश के लिए 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 से 8 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। माता-पिता को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका बच्चा निर्धारित आयु सीमा के भीतर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क किया जा सकता है आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में एडमिशन के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, इसलिए माता-पिता बिना किसी शुल्क के आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यदि कोई शुल्क मांगा जाता है, तो यह किसी तरह की धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें।

इस तारीख को जारी होगी मेरिट लिस्ट

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, केवीएस की ओर से कक्षा 1 की पहली मेरिट लिस्ट 25 मार्च 2025 को जारी की जाएगी। वहीं, बाल वाटिका के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च 2025 को प्रकाशित होगी। अभिभावक मेरिट लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं और अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, लॉगिन (Login) पर क्लिक करें और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद, उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed