Delhi SMC: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नए सिरे से होगा एसएमसी का गठन, दिशा-निर्देश जारी; नौ मई को होगा चुनाव
SMC Formation 2025: एसएमसी का चुनाव नौ मई को सुबह आठ से लेकर सुबह 11 बजे तक और दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक होगा। एसएमसी का चुनाव परिणाम दस मई को घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi SMC Formation 2025: दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नए सिरे से स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने मौजूद समिति को भंग करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल प्रमुख की अध्यक्षता में संबंधित संयोजक की सहायता से स्कूल स्तर पर नई एसएमसी का पुनर्गठन किया जाएगा। जिन माता-पिता/अभिभावकों का एकमात्र बच्चा उच्चतम कक्षा में पढ़ रहा है वह एसएमसी में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे। यदि माता-पिता/अभिभावक एसएमसी चुनाव में उम्मीदवार के रूप में लड़ना चाहते हैं तो उनके नामांकन में माता-पिता/अभिभावक का नाम, उनका आवासीय पता, फोन/मोबाइल नंबर सहित कई दूसरी जानकारी देनी होंगी।
कैसे और कब होगा SMC का चुनाव?
उम्मीदवार नामांकन फॉर्म छह मई तक जमा कर सकेंगे। सात मई को नामांकन का सत्यापन स्कूल स्तर पर होगा। उम्मीदवारों की सूचना नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। एसएमसी का चुनाव नौ मई को सुबह/सामान्य पाली में सुबह आठ से लेकर सुबह 11 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक चुनाव होगा। एसएमसी का चुनाव परिणाम दस मई को घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- एआई से पूछें करियर से जुड़े सवाल, अब डिजिटल कोच दे सकता है आपके भविष्य को सही दिशा
कोर ग्रुप के गठन का निर्देश
सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को तत्काल प्रभाव से परमानेंट कोर ग्रुप गठित करने के निर्देश दिए है। इससे उपयुक्तता के आधार पर एसएमसी में नामांकित सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और उन्हें हटाया जा सके। एसएमसी का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक हफ्ते के अंदर उसकी सूचना निदेशालय की वेबसाइट पर देनी होगी। सामाजिक कार्यकर्ता सहित सभी एसएमसी सदस्यों को फोटो आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्कूल प्रमुख/प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में 16 सदस्यों की एसएमसी का गठन होगा। इसमें 12 अभिभावक, स्थानीय प्राधिकरण से चयनित एक प्रतिनिधि, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक शिक्षक होगा।
कमेंट
कमेंट X