फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AI Career Coaching: Ask AI Your Career Questions; Your Digital Coach Guide Future; know Details

AI Career Coaching: एआई से पूछें करियर से जुड़े सवाल, अब डिजिटल कोच दे सकता है आपके भविष्य को सही दिशा

Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
शिवम गर्ग टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
सार

AI for Jobs: करियर से जुड़े सवाल पूछने के लिए आप चैटजीपीटी के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप एआई से पूछ सकते हैं, मैं अपने करियर के बारे में अनिश्चित हूं। क्या आप मुझे मेरी ताकत और रुचियों को पहचानने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
AI Career Coaching: Ask AI Your Career Questions; Your Digital Coach Guide Future; know Details
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : Freepik

विस्तार

AI Career Coaching: चाहे आप अभी अपना करियर शुरू करने जा रहे हों, या उसमें बदलाव करना चाह रहे हों या फिर एक लीडर के रूप में आगे बढ़ने की चाहत रखते हों, किसी भी स्थिति में आपको एक करियर कोच की जरूरत पड़ेगी ही। हालांकि, ज्यादातर लोग करियर कोच की मदद लेने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि उनके पीछे काफी पैसा और समय खर्च होता है। इसी कारण इन्सान किसी सस्ते और कम समय लेने वाले विकल्प की तलाश करता है।

विज्ञापन


ऐसे में लोग पारंपरिक करियर  कोच के बजाय अब चैटजीपीटी, परप्लेक्सिटी, डीपसीक और क्लाउड जैसे जेनरेटिव एआई टूल्स का रुख कर रहे हैं। इन टूल्स तक आप आसानी से पहुंच सकते हैं, इनसे आपके समय की बचत होती है और इन्हें आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

करियर में स्पष्टता के लिए

करियर से जुड़े सवाल पूछने के लिए आप चैटजीपीटी के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप एआई से पूछ सकते हैं, मैं अपने करियर के बारे में अनिश्चित हूं। क्या आप मुझे मेरी ताकत और रुचियों को पहचानने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप यह भी पूछ सकते हैं कि यदि मैं अपना रिज्यूमे अपलोड करता हूं, तो क्या आप इसकी समीक्षा करके मेरी क्षमता और रोजगार से जुड़ी योग्यता पर फीडबैक दे सकते हैं? एआई के सुझावों से आपको अपनी रुचियों को समझने में मदद मिलेगी।

रिज्यूमे और लिंक्डइन

एक मजबूत रिज्यूमे और लिंक्डइन प्रोफाइल पेशेवर जगत में आपको बाकी लोगों से अलग दिखने में मदद करती है। एआई आपको आकर्षक जानकारियां प्रदान करता है, जिससे आप रिज्यूमे और अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में सुधार कर सकते हैं। एक अच्छा रिज्यूमे और लिंक्डइन प्रोफाइल तैयार करने के लिए एआई से पूछंे, क्या आप मेरे अनुभव के आधार पर रिज्यूमे के लिए एक पेशेवर सारांश लिखने में मदद कर सकते हैं? या मैं अपने रिज्यूमे में अपनी उपलब्धियों को कैसे माप सकता हूं?
 

नौकरी तलाशने का तरीका

किसी भी फ्रेशर के लिए नौकरी की तलाश करना सबसे कठिन काम होता है, लेकिन यदि आपके पास नौकरी ढूंढ़ने के लिए प्रॉम्प्ट लिखने का कौशल है, तो एआई नौकरी की तलाश करने में आपकी मदद कर सकता है। आप एआई से पूछ सकते हंै कि किसी भूमिका के लिए अच्छी नौकरी तलाशने की रणनीति क्या है? मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रुचियों के आधार पर नौकरी के अच्छे अवसर क्या हैं?

साक्षात्कार और वेतन पर बातचीत

साक्षात्कार की तैयारी और वेतन पर बात करने के लिए भी आप एआई की मदद ले सकते हैं। यदि आप साक्षात्कार से संबंधित मदद चाहते हैं, तो एआई को अपनी कंपनी का नाम बताएं, ताकि वह संभावित प्रश्नों को तैयार कर सके। वहीं वेतन से संबंधित सलाह के लिए आपकी अपेक्षित सैलरी क्या है? इसका जवाब तैयार करने में एआई मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed