फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Class 9 and 11 Result 2021 Releasing today on edudel.nic.in Steps on how to check here

रिजल्ट 2021: आज जारी होगा दिल्ली का 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tue, 22 Jun 2021 02:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Jun 2021 02:47 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार शिक्षा निदेशालय द्वारा आज यानी कि मंगलवार को नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Class 9 and 11 Result 2021 Releasing today on edudel.nic.in  Steps on how to check here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार शिक्षा निदेशालय द्वारा आज यानी कि मंगलवार को नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग मध्यावधि परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर 9वीं व 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। 9वीं और 11वीं के रिजल्ट की घोषणा होते ही अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-टीएस ईएएमसीईटी 2021: परीक्षा तारीख जारी, 4 अगस्त से एग्जाम शुरू
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट
edudel.nic.in

दिल्ली के ऐसे स्कूल जिन्होंने कोई मध्यावधि परीक्षा आयोजित नहीं की थी या फिर जिन स्कूलों ने कुछ विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर छात्रों का रिजल्ट जारी करेंगे। जिन छात्रों ने सिर्फ एक विषय के लिए मध्यावधि परीक्षा दी है, उनका भी मूल्यांकन किया गया है। ऐसे सभी नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। कोरोना महामारी के बीच कुछ निजी स्कूलों ने मध्यावधि और वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। ऐसे में जो छात्र मध्यावधि परीक्षा में उपस्थित या उत्तीर्ण नहीं हो सके, उनका मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट कार्य के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी ने जारी किया व्हाइट पेपर: आखिर क्या होता है श्वेत पत्र, कब हुई थी इसकी शुरुआत? जानिए सबकुछ

ऐसे देख सकेंगे 9वीं और 11वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
-यहां आपको होम पेज पर ही 9वीं व11वीं के परिणाम का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि नौवीं और ग्यारहवीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद ही लिंक एक्टिवेट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed