{"_id":"60d1904a8ee8115abc64c6bd","slug":"ts-eamcet-2021-on-aug-4-schedule-for-telangana-cets-released-check-exam-dates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएस ईएएमसीईटी 2021: परीक्षा तारीख जारी, 4 अगस्त से एग्जाम शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
टीएस ईएएमसीईटी 2021: परीक्षा तारीख जारी, 4 अगस्त से एग्जाम शुरू
Tue, 22 Jun 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:15 PM IST
सार
- तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) 2021 परीक्षा की तारीख और शेड्यूल जारी हो गया है। सूबे की सरकार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ईएएमसीईटी परीक्षा 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्र रेड्डी ने पुष्टि की कि ईएएमसीईटी (इंजीनियरिंग) परीक्षा 4 अगस्त, 6 अगस्त और 8 अगस्त को होगी। जबकि कृषि और मेडिकल परीक्षा 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड: स्कूलों को बोर्ड के लिंक पर 15 जुलाई तक अपलोड करने होंगे अंक, 23 जून तक गठित
विज्ञापन
टीएस ईएएमसीईटी अनुसूची के साथ, सरकार ने विभिन्न सामान्य प्रवेश परीक्षाओं (सीईटी) के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की भी घोषणा की है। इनमें तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS POLYCET), तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ECET) और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( TS PGECET) शामिल हैं। आपको बता दें कि किसी भी तरह के नियमित अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsche.ac.in देख सकते हैं। तेलंगाना राज्य विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के लिए ये प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: पीईटी के लिए अब 25 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क
परीक्षा तारीख
| परीक्षा का नाम | दिनांक |
| TS EAMCET (इंजीनियरिंग) | 4 अगस्त, 6 अगस्त व 8 अगस्त |
| TS EAMCET (एग्रीकल्चर,मेडिकल) | 9 अगस्त व 10 अगस्त |
| TS POLYCET | 17 जुलाई |
| TS ECET | 3 अगस्त |
| TS PGECET | 11अगस्त से 14 अगस्त |
| TS LAWCET | 23 अगस्त |
| TS ICET | 19 अगस्त , 20 अगस्त |
| TS EdCET | 24 अगस्त, 25 अगस्त |
कमेंट
कमेंट X