फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Corona Effect : Education council primary and junior schools time changed uttar pradesh

Schools Time Change : बदला परिषदीय प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों का समय, पढ़िए नए दिशा-निर्देश

Mon, 05 Apr 2021 04:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Apr 2021 04:26 PM IST
सार

  • सभी शिक्षकों को जाना होगा विद्यालय
  • प्रदेश में आठवीं तक के विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश 

विज्ञापन
Corona Effect : Education council primary and junior schools time changed uttar pradesh
परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दिनांक 5 अप्रैल से परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूलों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। इस निर्णय के अनुसार छात्रों के लिए स्कूलों को बंद रखा जाएगा, लेकिन सभी शिक्षकों को विद्यालय जाना होगा।

विज्ञापन

जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले विद्यालयों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था। किंतु अब विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। सभी शिक्षकों को निर्धारित किए गए समय से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचना होगा और निर्धारित किए गए समय के आधे घंटे बाद तक विद्यालय में रुकना होगा। 

विज्ञापन

शहर के कई निजी विद्यालय आज से नए शैक्षणिक सत्र को ऑनलाइन मोड में शुरू करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आठवीं तक के सभी सरकारी और और निजी क्षेत्र के स्कूल को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से ही कई विद्यालयों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। ज्यादातर स्कूलों में आज से यानी 5 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से इंटर तक की ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें - कोरोना का कहर : जेएनयू में नए दिशा-निर्देश तो डीयू में बढ़ाई गई सख्ती, लगीं ये पाबंदियां

स्कूली छात्रों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए अब देश के अधिकांश राज्य सरकारें विद्यालयों और महाविद्यालयों को दोबारा बंद करने का फैसला लेने पर मजबूर हो गईं हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों द्वारा कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए ऑफलाइन क्लासेस पर 15 अप्रैल तक के लिए पाबंदी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  UP Board Exam 2021: सफलता टाॅक के पखवाड़े में होगी अब परीक्षा की तैयारियों की पूरी बात, जुड़िए इन खास शख्सियतों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed