फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh UP Board Exam 2021 : Exam Tips By 6 Expert in Safalta Talk sfup

UP Board Exam 2021: सफलता टाॅक के पखवाड़े में होगी अब परीक्षा की तैयारियों की पूरी बात, जुड़िए इन खास शख्सियतों के साथ

Sat, 03 Apr 2021 12:05 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Apr 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh UP Board Exam 2021 : Exam Tips By 6 Expert in Safalta Talk sfup
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब बेहद ही नजदीक आ चुकी हैं। ऐसे समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में तनाव, तैयारियों को लेकर दबाव, घर और समाज के लोगों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी जैसे तमाम समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके चलते छात्रों के मन, मस्तिष्क और स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इन तमाम जटिल समस्याओं को देखते हुए safalta.com ने अपने खास शो सफलता टाॅक में एक पखवाड़े की शुरुआत की हैै। यह खास सेशन 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक चलेगा।  जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोविज्ञान जैसे फील्ड के पुरोधाओं को आमंत्रित किया गया है। ये खास मेहमान इस सेशन में आकर यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

विज्ञापन

कौन होंगे इस खास सेशन के मेहमान

डाॅ. अर्चना सिंह, जो कि नोएडा के प्रतिष्ठित कॉलेज IILM GSM में सीनियर साइकोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। आपको बता दें कि डाॅ अर्चना मनोविज्ञान के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन

कीर्ति माहेश्वरी, रिसर्च स्कूल IILM में बतौर काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट के पद पर कार्य कर रही हैं।
 

साक्षी सिंघल एक जानी मानी चाइल्ड डेवोलपमेंट एक्सपर्ट हैं। बता दें कि साक्षी ने न  केवल बाल विकास जैसे क्षेत्र का ही अनुभव रखती हैं बल्कि चाइल्ड एण्ड फैमिली कोच एण्ड यूथ मेंटर जैसी फील्ड में पिछले पंद्रह वर्षों से अपना सराहनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने  IILM  के साथ जुड़कर भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. राम्या द्विवेदी  भी सफलता टाॅक में अपना समय बहुमूल्य समय देंगींं। बता दें कि डाॅ. राम्या ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से  जेरियाट्रिक साइकोलॉजी में डॉक्टर की पढ़ाई की है। इसके अलावा  निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हैदराबाद से डॉक्टर में परास्नातक डिग्री हासिल की है।


डाॅ. मेघा पुष्करन, वर्तमान में IILM यूनिवर्सिटी गुडगाव में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा  डाॅ. मेघा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र की परास्नातक डिग्री में गोल्ड मेडल भी हासिल किया हैं।

डाॅ. मेघा कोचर एक प्रसिद्ध  साइकोलॉजिस्ट हैं, जो पिछले 12 सालों से इस फील्ड में सक्रिय भूमिका में कार्यरत हैैं।
 

सफलता टॉक से कैसे जुड़े? 

यदि आप सफलता टॉक के इस खास शो से जुडना चाहते हैं तो इसके लिए रोज शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक safalta class के यूट्यूब चैनल को फाॅलो करना होेगा। इसके अलावा आप सफलता के ऑफिशियल फेसबुक पेज को फॉलो करके भी इस सेशन का हिस्सा बन सकते हैं। अथवा इस लिंक   http://bit.ly/Safalta-Talks-Playlist    के माध्यम से भी आप सफलता टॉक की प्ले लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed