CBSE Practical Exams: सीबीएसई टर्म-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, जानिए क्या है गाइडलाइन?
CBSE Practical Exams: आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी स्कूल कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों के लिए आंतरिक परीक्षा भी आयोजित करेंगे, और कक्षा 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आकलन सीबीएसई की ओर से नियुक्त बाहरी परीक्षकों के द्वारा किया जाएगा।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में टर्म-2 की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो गई हैं। जबकि सीबीएसई टर्म-2 के थ्योरी पेपर 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं सीबीएसई टर्म-2 की सैद्धांतिक परीक्षाओं के शुरू होने यानी 26 अप्रैल से 10 दिन पहले तक आयोजित की जा सकती हैं।
सीबीएसई की ओर से जारी प्रायोगिक परीक्षा के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन और परीक्षार्थियों को विशेष तौर पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन करना होगा। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, परीक्षा के समय मास्क पहने रहने और अन्य सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना चाहिए। सीबीएसई ने स्कूल परीक्षा नियंत्रकों के लिए जारी किए निर्देशों में कहा है कि प्रायोगिक परीक्षा में एक बार में 10 छात्रों के समूह को हो लैब में प्रवेश दिया जाए। उस समय के दौरान दूसरे 10 छात्रों का समूह प्रायोगिक परीक्षा का लिखित कार्य पूरा कर ले।
10वीं के नियमित छात्रों के लिए आंतरिक परीक्षा भी होगी
आधिकारिक अधिसूचना में यह कहा गया है कि सभी स्कूल कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों के लिए आंतरिक परीक्षा भी आयोजित करेंगे, और कक्षा 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आकलन सीबीएसई की ओर से नियुक्त बाहरी परीक्षकों के द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई ने स्कूलों को व्यावहारिक परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन अपलोड करने का भी निर्देश दिया है। अंकों के अपलोड के संबंध में सीबीएसई द्वारा तारीखों के विस्तार पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीबीएसई के प्रैक्टिकल परीक्षार्थी इनका भी रखें ध्यान
- उम्मीदवारों को अपने निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- छात्रों को परीक्षा के दौरान फेस मास्क, दस्ताने पहनने और अपना अलग हैंड सैनिटाइजर लाने की अनुमति है।
- परीक्षा केंद्र पर प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश- पत्र साथ लाना सभी के लिए अनिवार्य है।
- उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में मोबाइल, हेडफोन और कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं लाएं।
कमेंट
कमेंट X