CBSE 10th 12th Toppers List: सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपर्स लिस्ट, सामने आई यह बड़ी वजह
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। लेकिन सीबीएसई ने टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी की है। इसकी बड़ी वजह सामने आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Results Out 10th 12th Toppers List: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र डिजिलॉकर पर अपने अकाउंट लॉग इन करके सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result: सबसे पहले इन एप पर देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
CBSE Result 2022: अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को नहीं देंगे बढ़ावा
हालांकि, सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।
यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result LIVE: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को 1.41 फीसदी से पछाड़ा
CBSE Result 2022: कहां देखें सीबीएसई के रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in, और digilocker.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुए रिजल्ट, यहां जानें कैलकुलेट करने का आसान सा तरीका
CBSE 10th 12th Results 2022: डिजिलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई परिणाम?
- सीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
- यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपकी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X