CBSE Result 2022: टर्म-1 और टर्म-2, अंतिम परिणाम में किस सत्र में मिलेंगे कितने अंक, यहां पढ़ें
CBSE Result 2022: कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में बांट कर आयोजित किया था। यहां देखें परिणाम से जुड़ा हर अपडेट- CBSE Result 2022 Class 10th Live
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं औह बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र भी काफी समय से सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से करेगा। जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Result 2022: दो टर्म में हुई थी परीक्षा
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में बांट कर आयोजित किया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि कोरोना के प्रकोप में देशभर के स्कूल लंबे समय तक बंद रहे थे। छात्रों की शिक्षा को इससे बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा था। टर्म-1 की परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर, 2021 में किया गया था। वहीं, दसवीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था।
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो इन तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम, यहां पढ़ें
CBSE Result 2022: दोनों टर्म के अंक जुड़ेंगे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा दोनों ही टर्म में छात्रों की ओर से किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। स्कोरकार्ड में दोनों ही टर्म के परिणाम को जोड़ कर एक औसत तैयार कर के छात्रों को उनके परिणाम सौंपे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी होंगे सीबीएसई के परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे कैलकुलेट
CBSE Result 2022: कितना होगा दोनों टर्म का वेटेज?
सीबीएसई की ओर से अब तक दोनों टर्म की परीक्षाओं के अंकों के वेटेज को अंतिम परिणाम में जोड़ने के विषय में अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विभिन्न वेबसाइट की ओर से यह बात कही गई थी कि अंतिम परिणाम में 30 फीसदी अंक टर्म-1 से और बाकी के 70 फीसदी अंक टर्म-2 के जोड़े जाएंगे। हालांकि, इन खबरों को सीबीएसई ने फेक न्यूज बताया था।
CBSE Result 2022: छात्र कर रहे ये मांग
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र मांग कर रहे है कि उन्हें दोनों टर्मों में से सबसे बेहतर का परिणाम मिले। छात्रों ने इसे लेकर ट्विटर पर #CBSEconsiderBestOfEitherTerms के नाम से हैशटैग भी चलाया था। हालांकि, इसके बाद भी बोर्ड ने अब तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
CBSE Result 2022: कैसे चेक करे सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X