CBSE Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी होंगे सीबीएसई के परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे कैलकुलेट
CBSE Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम में कैलकुलेशन प्रतिशत के रूप में न होकर ग्रेड के रूप में होता है। जिससे इसको प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। परिणाम से जुड़ा लाइव अपडेट यहां प्राप्त करें- cbse result 2022 Live
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह परीक्षा 5 मई से 24 मई तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई की इस परीक्षा में लगभग 21 लाख बच्चों ने भाग लिया था। दरअसल सीबीएसई अपना परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से जारी करता है। इस बार का परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित होगा। ग्रेडिंग सिस्टम में परीक्षा परिणाम का कैलकुलेशन करना थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन हम आपको बताएंगे की ग्रेडिंग सिस्टम में आप आसानी से कैसे अपना प्रतिशत स्कोर कैलकुलेट कर सकतें हैं। चलिए जानतें हैं...
CBSE Result 2022: क्या होता है ग्रेडिंग सिस्टम?
ग्रेडिंग सिस्टम में कैलकुलेशन प्रतिशत के रूप में न होकर ग्रेड के रूप में होता है। जिससे इसको प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं। मान लीजिए इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फार्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फार्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फार्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइंट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
CBSE Result 2022: किस ग्रेड में कितने नंबर
- सीबीएसई अपना परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी करता है। जानिए किस ग्रेड में कितने नंबर होते हैं...
- ए-1 ग्रेडः 91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 10 मिलते हैं।
- ए-2 ग्रेडः 81 से 90 के बीच नंबर आने पर ए-2 ग्रेड दिया जाता है। इसका ग्रेड पॉइंट 9 होता हैं।
- बी-1 ग्रेडः 71 से 80 के बीच नंबर आने पर बी-1 ग्रेड माना जाता है। इसमें 8 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- बी-2 ग्रेडः 61 से 70 के बीच में नंबर होने पर बी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 7 मिलते हैं।
- सी-1 ग्रेडः 51 से 60 के बीच नंबर आने पर सी-1 ग्रेड मिलता है। इसमें 6 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- सी-2 ग्रेडः 40 से 50 के बीच नंबर होने पर सी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें 5 ग्रेड पॉइंट मिलते हैं।
- डी ग्रेडः 33 से 40 के बीच नंबर होते हैं तब डी ग्रेड दिया जाता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 4 मिलते हैं।
- ई-1: 21 से 32 के बीच नंबर होने पर यह ग्रेड दिया जाता है।
- ई-2: 00 से 20 के बीच नंबर होने पर ई-2 ग्रेड माना जाता है।
CBSE Result 2022: कैसे कैलकुलेट करें नंबर
सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: टर्म-1 और टर्म-2, अंतिम परिणाम में किस सत्र में मिलेंगे कितने अंक, यहां पढ़ें
CBSE Result 2022: वेबसाइट पर कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X