फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Result 2022 Likely to Release Today Know How to Check Sarkari Result at cbseresults.nic.in sarkari result

CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Mon, 04 Jul 2022 02:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

CBSE Result 2022: सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। यहां देखें परिणाम से जुड़ा हर अपडेट- CBSE Result 2022 Class 10th Live

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2022 Likely to Release Today Know How to Check Sarkari Result at cbseresults.nic.in sarkari result
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Result 2022: देश के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। परिणाम को इस बार ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हम इस खबर के माध्यम से आपको परिणाम को चेक करने का पूरा विवरण बताएंगे। आइए जानते हैं-:
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: टर्म-1 और टर्म-2, अंतिम परिणाम में किस सत्र में मिलेंगे कितने अंक, यहां पढ़ें
विज्ञापन

CBSE Result 2022: टर्म-1 से अलग होगा टर्म-2 का परिणाम
सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। इस परिणाम में केवल छात्रों के थ्योरी परीक्षा के अंक दिए गए थे। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम छात्रो को सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो इन तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम, यहां पढ़ें

CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे परिणाम?
सीबीएसई की ओर से अब तक 10वीं के परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही छात्रों के पास होगा। जानकारी के अनुसार सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि विभिन्न संस्थानों के यूजी प्रवेश कार्यक्रम को ध्यान में रखा जा रहा है। बोर्ड छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी होंगे सीबीएसई के परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे कैलकुलेट
विज्ञापन

CBSE Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

CBSE 10th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर भी चेक करें नतीजें
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed