{"_id":"6020c5028ebc3e94cb48fa6e","slug":"cbse-board-exams-2021-board-reopens-class-10-and-12-registration-data-correction-for-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Exams 2021: LOC के लिए फिर से खोली गई 10वीं-12वीं की रजिस्ट्रेशन व करेक्शन विंडो","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board Exams 2021: LOC के लिए फिर से खोली गई 10वीं-12वीं की रजिस्ट्रेशन व करेक्शन विंडो
Mon, 08 Feb 2021 10:28 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE Board Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) के लिए रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विंडो को फिर से खोल दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जिन छात्रों का पहले आवेदन छूट गया था, ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के पास अब एलओसी के लिए अतिरिक्त हफ्ता है। अगर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी में कोई गलती रहती है, तो बोर्ड करेक्शन विंडो को फिर खोलेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि बोर्ड को पहले से ही प्रस्तुत एलओसी में सुधार के लिए स्कूलों की तरफ से अनुरोध मिल रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को एलओसी के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त वक्त दिया है, ताकि जिन छात्रों का आवेदन और आखिरी वक्त का करेक्शन रह गया है, वे उसमें सुधार कर सकें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AF AFCAT : वायुसेना की प्रवेश परीक्षा 20-21 को होगी, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
विज्ञापन
नोटिस के मुताबिक, पुराने संबद्ध स्कूलों को 8 फरवरी से 13 फरवरी तक दसवीं और बारहवीं के छूटे हुए छात्रों के लिए एलओसी भरने की अनुमति है। पंजीकरण डेटा / एलओसी में सुधार के लिए स्कूलों ने पहले ही आवेदन किया है जिसकी विंडो 15 फरवरी से 20 फरवरी तक खोली जाएगी। एलओसी में बदलाव के अलावा, बोर्ड स्कूलों को छात्रों को बिना विलंब शुल्क लिए नौवीं व ग्यारहवीं में पंजीकरण की अनुमति भी दे रहा है। यह नियम सीबीएसई से संबद्ध नए स्कूलों के लिए है। पुराने स्कूल छूटे हुए छात्रों का पंजीकरण कर सकते हैं, लेकिन विलंब शुल्क लागू होगा। नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए अतिरिक्त पंजीकरण का मौका 8 फरवरी से 13 फरवरी तक है।
इसे भी पढ़ें-BSEB 10th Exam Registration: बिहार में 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण फिर से शुरू
कमेंट
कमेंट X