फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB 10th Exam Registration: बिहार में 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण फिर से शुरू

Sun, 07 Feb 2021 12:39 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 07 Feb 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 2022 Class 10th registration window reopened, Check direct link
बिहार बोर्ड - फोटो : File

BSEB 10th Exam Registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो को फिर से खोल दिया है। वे सभी छात्र जो वर्तमान में कक्षा नौ में हैं और अगले सत्र यानी 2021-22 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होंगे, वे 12 फरवरी, 2021 तक अपने बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा-2022 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन पत्र भरने के लिए 12 फरवरी, 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.com पर विजिट करना होगा। साथ ही, जो पहले पंजीकरण शुल्क जमा नहीं कर सके थे, वे भी इस अवधि के दौरान अपना भुगतान पूरा कर सकते हैं। नियमित छात्रों के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा पंजीकरण शुल्क 220 रुपए और स्वयंपाठी छात्रों के लिए 320 रुपए है। 

BSEB Bihar Board 2022 Class 10th registration window reopened, Check direct link
bihar board

बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कैसे करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर जाएं
  • होमपेज पर, ऊपर दिए गए Registration/Permission आइकन पर क्लिक करें
  • 'परीक्षा वर्ष 2022' के लिए एक सेक्शन खुलेगा
  • 'लॉगिन' विकल्प पर क्लिक करें
  • आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी
  • ड्रॉपडाउन बार से अपने जिले, स्कूल का नाम चुनें
  • हेडमास्टर / प्रिंसिपल की आईडी, पासवर्ड / ओटीपी सबमिट करें
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड डालें और सबमिट करें
  • लॉग इन करने के बाद, फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें

BSEB Bihar Board 2022 Class 10th registration window reopened, Check direct link
bihar board

जो पहले भुगतान नहीं कर पाए वे ये तरीका अपनाएं 

  • जिन उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण फॉर्म जमा किया था, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं कर सके, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'अनपेड कैंडिडेट्स लिस्ट' पर क्लिक करें
  • जिले और स्कूल के नाम का चयन करें और 'खोजें' पर क्लिक करें
  • उम्मीदवारों के नामों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिनका शुल्क जमा नहीं  हो पाया है
  • बिहार बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए लॉग इन करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed