CBSE Board 2020: प्री-बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की प्री बोर्ड परीक्षा 2019-20 (Pre Board Exam 2019-2020) का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। दिल्ली में ये परीक्षाएं 16 दिसंबर 2019 से शुरू होने वाली हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा की डेटशीट दिल्ली के शिक्षा विभाग ने जारी की है। इसके अनुसार, दोनों कक्षाओं के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2019 तक चलेंगी। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से पूरी डेटशीट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : CBSE Board 2020: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड ने दी जरूरी सूचना
कब होगी कौन सी परीक्षा
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 16 दिसंबर से शुरू हो रही प्री बोर्ड परीक्षा में 10वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर नैचुरल साइंस का होगा। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर होगा फिजिकल / पॉलिटिकल साइंस।
क्योंकि अलग-अलग स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं। इसलिए जिन स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट चलती है, वहां सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी। जबकि ईवनिंग शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।
ये भी पढ़ें : यहां सरकार ने तय की हर बच्चे की दिनचर्या...पढ़ने, गेम खेलने और सोने पर भी 'कर्फ्यू'
डेटशीट में बताया गया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र दे दिए जाएंगे। ये समय छात्र प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ने और उत्तर लिखने के लिए अपनी रणनीति बनाने में लगा सकते हैं। उत्तर लिखने की शुरुआत परीक्षा के लिए तय समय से ही करें।
दिल्ली शिक्षा विभाग द्वारा CBSE Pre Board Exam 2019-20 Class 10 and Class 12 Datesheet देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X