फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Term-1 Exam central board of secondary education is going to conduct cbse 12th board major subjects term 1 exam from wednesday 1 december 2021, know some rules of the exam, 

CBSE 12th Term-1 Exam: आज से शुरू हो रही है प्रमुख विषयों की बोर्ड परीक्षा, शामिल होने से पहले पढ़ लें कुछ जरूरी नियम

Wed, 01 Dec 2021 04:56 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 04:56 AM IST
सार

CBSE 12th Term-1 Exam: परीक्षा सुबह 11.30 बजे से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पहले दिन समाज शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। छात्र समय से कुछ देर पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि केंद्र पर उन्हें भीड़ का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
CBSE 12th Term-1 Exam central board of secondary education is going to conduct cbse 12th board major subjects term 1 exam from wednesday 1 december 2021, know some rules of the exam, 
CBSE 12th Term-1 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज बुधवार 1 दिसंबर 2021 से बारहवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सुबह 11.30 बजे से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पहले दिन समाज शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। छात्र समय से कुछ देर पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि केंद्र पर उन्हें भीड़ का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन


पूरी दुनिया में आए कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सावधानी बरतते हुए इस बार सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र टर्म- 1 और टर्म-2 में आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के कारण सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करते हुए सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट कर दिया था। इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कड़ी सुरक्षा के साथ सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा। 

विज्ञापन

माइनर (छोटे) विषयों की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी
प्रमुख विषयों की परीक्षा से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा माइनर (छोटे) विषयों के लिए कक्षा दसवीं के टर्म-1 की परीक्षा 17 नवंबर 2021 से और कक्षा बारहवीं के टर्म-1 की परीक्षा 16 नवंबर 2021 से शुरू की गई थी। सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के विषयों को दो भागों माइनर (छोटे) और मेजर (प्रमुख) में विभाजित किया गया है। 

सीबीएसई के शेड्यूल के मुकाबिक इस बार कक्षा दसवीं के लिए 75 विषयों का चयन किया गया है। वहीं बोर्ड ने कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषयों का चयन किया है। इनमें दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 10 प्रमुख विषय और बारहवीं बोर्ड के लिए 19 प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं। इन सभी परीक्षाओं के आयोजन को पूरा करने में सीबीएसई को लगभग 45 से 50 दिनों तक का समय लगने की उम्मीद हैं। 

छात्र कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने भी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से परीक्षा के दौरान हर संभव सावधानियां बरतने की अपील की है। हाल के दिनों में दुनियाभर से कोरोना के मामलों में तेजी की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में इस बड़े परीक्षा के आयोजन में बरती गई छोटी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार जितना अधिक हो सके सावधानी के साथ परीक्षा दें। छात्र मास्क का प्रयोग करें और अपने साथ सैनटाइजर भी रखें। छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन

परीक्षा में इन नियमों का पालन करना न भूलें 

1. छात्र अपने साथ प्रवेश पत्र को ले जाना बिल्कुल न भूलें, बिना इसके परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
2. परीक्षा की समय सीमा 90 मिनट की होगी।
3. छात्रों को 20 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
4. छात्रों को रफ कार्य के लिए अलग से पेपर दिया जाएगा।
5. छात्र परीक्षा में ब्लू या ब्लैक बॉल पेन लेकर जाएं।
6. छात्र ओएमआर शीट पर पेन के अलावा किसी भी अन्य चीज का इस्तेमाल न करें, पेंसिल का भी उपयोग वर्जित है।
7. छात्र परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकल की सामाग्री लेकर न जाएं।
8. छात्र मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर साथ रखें।
9. छात्र पेन या किसी भी अन्य सामान के आदान प्रदान से बचें।
10. परीक्षा के बाद भीड़ में न घुसें।   

CBSE 12th Term-1 Exam की डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed