BSEB 12th Result: बोर्ड की वेबसाइट नहीं कर रही काम...? अमर उजाला पर देखें रिजल्ट, एक क्लिक में करें डाउनलोड
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा के बाद अक्सर साइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण वह स्लो हो जाती है, अगर आपको भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है तो चितिंत न हों। ऐसे में आप नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्रों को साल भर की मेहनत का नतीजा अब उनके सामने है। हालांकि, एक समस्या जो अक्सर बोर्ड रिजल्ट के दौरान सामने आती है, वह है वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें। 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। ऐसे में वेबसाइट पर लॉग इन करने या परिणाम चेक करने में समस्या उत्पन्न होती है। अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अमर उजाला पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
Bihar Board 12th Result 2025 Download: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिल रही है। छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते है:
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के ठीक 40 दिन बाद बोर्ड ने नतीजों की घोषणा की है। 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। इसके साथ ही बोर्ड ने सबसे पहले इंटर के नतीजे देने का रिकॉर्ड भी कायम रखा।
Bihar Board 12th Pass Percentage: कितना रहा उत्तीर्ण प्रतिशत?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक, 94.77% रहा है। कला संकाय के इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.75 रहा।
आज जारी किए गए परिणाम के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए
कमेंट
कमेंट X