फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB: 123 Students in Bihar Board 10th Topper List 2025; 10 From Simultala Awasiya Vidayalaya, Check list here

Bihar Board: 10वीं की टॉप-10 लिस्ट में 123 नाम; सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट से 10 टॉपर, इनमें छह छात्राएं

Sat, 29 Mar 2025 03:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

Bihar Board 10th Topper List 2025: बिहार बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास की है। मैट्रिक परीक्षा के परिणामों में हर वर्ष सिमुलतला आवासीय विद्यालय से टॉपर्स का नाम शामिल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष सीएम नीतीश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रदर्शन कैसा रहा...

10वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSEB: 123 Students in Bihar Board 10th Topper List 2025; 10 From Simultala Awasiya Vidayalaya, Check list here
सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट से 10वीं में 10 टॉपर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB 10th Topper From Simultala Awasiya Vidayalaya: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। कुल 82.11 फीसदी छात्रों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम के साथ बिहार बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। बीएसईबी ने टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची जारी की, जिसमें 123 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय का मैट्रिक परिणाम में कैसा प्रदर्शन रहा और टॉपर लिस्ट में शामिल इस स्कूल के छात्रों ने कौन-सी रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Board 10th Result 2025: इस वर्ष कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट

इस साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास की है। उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11 फीसदी रहा। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं।

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845 लाख
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012 लाख
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792 लाख

यह भी पढ़ें: गणित में रंजन और हिंदी में अंशु कुमारी ने पाए 100 अंक; देखें टॉपर्स की मार्कशीट

Bihar Board Topper List: टॉप-10 की सूची में 123 विद्यार्थियों के नाम शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से रैंक-1 हासिल की है। इन तीनों छात्रों ने 489 अंक हासिल किए हैं। बोर्ड ने टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है, जिसमें 123 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इसमें 60 छात्र और 63 छात्राएं शामिल हैं। यहां देखें टॉप-3 छात्रों के नाम:

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
साक्षी कुमारी 1 समस्तीपुर 489 97.80%
अंशू कुमारी 1 पश्चिमी चंपारण 489 97.80%
रंजन वर्मा 1 भोजपुर 489 97.80%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
पुनित कुमार सिंह 2 बक्सर 488 97.60%
सचिन कुमार राम 2 जमुई 488 97.60%
प्रियांशु राज 2 मुंगेर 488 97.60%

 

नाम रैंक जिला अंक प्रतिशत
मोहित कुमार 3 बांका 487 97.40%
सूरज कुमार पांडे 3 बांका 487 97.40%
खुशी कुमारी 3 रोहतास 487 97.40%
प्रियांशु रंजन 3 आजमनगर 487 97.40%
रोहित कुमार 3 जमुई 487 97.40%

सिमुलतला आवासीय विद्यालय से मिले कितने टॉपर्स?

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में सिमुलतला का रिजल्ट हमेशा टॉप-10 में रहा है। इस बार भी टॉप-10 की सूची में 10 नाम सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हैं। इसमें 6 छात्राओं और 4 छात्रों के नाम हैं। हालांकि, चौकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। देखे इस साल के सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से टॉपर्स के नाम:
 

रैंक विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक प्रतिशत
3 रोहित कुमार 487 97.40%
7 नेहा कुमारी 483 96.60%
7 तन्य भार्गव 483 96.60%
8 नव ज्योति 482 96.40%
8 अनिशा भारती 482 96.40%
9 अनुपम कुमार 481 96.20%
9 शिवांजली कुमारी 481 96.20%
9 शिवांगी राज 481 96.20%
9 रानी कुमारी 481 96.20%
9 अमरेश कुमार 481 96.20%

हर साल निकलते हैं यहां से टॉपर

पिछले वर्षों के रूझानों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले पांच वर्षों में सिमुलतला विद्यालयों से बिहार बोर्ड 10वीं में कितने टॉपर्स निकले।

वर्ष सि.आ.वि. से निकलने वाले टॉपर्स की संख्या
2025 123 में दस टॉपर
2024 51 में छह टॉपर
2023 90 में दस टॉपर
2022 47 में पांच टॉपर
2021 81 में तेरह टॉपर

 

Bihar Board 10th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

जारी होने के बाद अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed