Bihar Board 10th Result 2025: वेबसाइट बिजी आए तो घबराएं नहीं! इस तरह मोबाइल पर सेकेंडों में पाएं अपना रिजल्ट
BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे सर्वर स्लो हो जाता है या वेबसाइट खुलने में परेशानी होती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।
आप अपने फोन पर ही रिजल्ट देख सकते हैं। आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर तेजी से और बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 29 मार्च, 2025 को दोपहर 12:00 बजे कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रही है। हर साल देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे कई बार स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है।
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर तेजी से और बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के रिजल्ट की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस दौरान वे स्ट्रीम वाइज टॉपर्स, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत और जिलानुसार छात्रों के आंकड़े भी साझा करेंगे।
यह भी पढ़ें: BSEB 10th Topper Awards: दो लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र... बिहार बोर्ड ऐसे करेगा टॉपर्स को सम्मानित
इस दिन हुई परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की थीं। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- आप अपने फोन के ब्राउजर में ही अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X