फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th Topper Awards: Bihar Board Matric Topper will Get Prize, reward of this much rupees; know Details

BSEB 10th Topper Awards: बिहार बोर्ड 10वीं के मेधावी छात्रों पर बरसेगा इनाम, जानें किसे क्या मिलेगा

Sat, 29 Mar 2025 04:24 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 29 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2025 के नतीजे आज 29 मार्च को जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष, बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है। इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। नतीजे देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
 

10वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें 

विज्ञापन
BSEB 10th Topper Awards: Bihar Board Matric Topper will Get Prize, reward of this much rupees; know Details
Bihar Board 10th Topper 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Board Matric Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची जारी होने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि मैट्रिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्या पुरस्कार मिलेगा। इस साल, बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस बार शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो कि पिछले साल केवल 1 लाख रुपये थी। इसके साथ ही टॉपर्स को लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी दिया जाएगा। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- पिछले साल कैसा था बिहार बोर्ड 10वीं में छात्रों का प्रदर्शन? टॉपर के आए थे इतने नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 82.11% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 82.11 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। टॉप-10 सूची में कुल एक सौ तेईस विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 60 छात्र और 63 छात्राएं हैं।  

यह भी पढ़ेंसाक्षी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 10वीं में किया टॉप, जानें कितने नंबर आए

Bihar Board Topper Prize: टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि

पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे।

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। 
 
रैंक 2024 की पुरस्कार राशि 2025 की पुरस्कार राशि
1st  1 लाख रुपये 2 लाख रुपये
2nd 75 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये
3rd 50 हजार रुपये 1 लाख रुपये
4th - 10th (10वीं क्लास) 10 हजार रुपये 20 हजार रुपये
  

BSEB 10th Topper 2025: बीएसईबी 10वीं में रैंकवार टॉपर्स की संख्या और इनाम

इस साल रैंक-1 पर तीन विद्यार्थी ने स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें बिहार सरकार द्वारा दो लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, रैंक-2 पर भी तीन विद्यार्थी रहे, जिन्हें एक लाख पचास हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। रैंक-3 पर पांच विद्यार्थी रहे हैं, जिन्हें एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

रैंक-4 पर छह विद्यार्थी, रैंक-5 और रैंक-6 पर आठ-आठ छात्र, रैंक-7 पर चौदह, रैंक-8 पर तेरह, रैंक-9 पर तीस और रैंक-10 में सबसे अधिक तैंतीस विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी को प्रोत्साहन स्वरूप बीस हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Download: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed