फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th Result 2022 Passing Percentage DID Girls Beats Boys In Performance of 10 result sarkari Result

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: जानें कैसा रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम, लड़के और लड़कियों में किसने मारी बाजी?

Thu, 31 Mar 2022 05:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम के अनुसार इस बार बीते साल के मुकाबले अधिक छात्रा-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस बार 79.88 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

विज्ञापन
BSEB 10th Result 2022 Passing Percentage DID Girls Beats Boys In Performance of 10 result sarkari Result
BSEB 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दोपहर 3 बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिणाम को जारी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय लग रहा था कि 10वीं का रिजल्ट मार्च में जारी नहीं हो पाएगा। लेकिन बोर्ड ने ऐसा कर दिखाया और परिणाम मार्च में ही जारी कर दिया गया है। इसके लिए बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। बीते दिनों बिहार बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा का परिणाम जारी किया था। तब हमने आपको छात्रों का सफलता प्रतिशत और टॉपर की जानकारी दी थी। इस खबर में अब हम आपको दसवीं के छात्रों के सफलता प्रतिशत और किन छात्रों ने टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: क्या रहा इस साल मैट्रिक का सफलता प्रतिशत?
बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम के अनुसार इस बार बीते साल के मुकाबले अधिक छात्रा-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस बार 79.88 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 12 लाख 86 हजार 971 ने सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थियों में से 4 लाख 24 हजार 597 ने प्रथम श्रेणी से सफलता पाई है। वहीं, 5 लाख 10 हजार 411 ने द्वितीय श्रेणी और 3 लाख 47 हजार 637 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है। हम आपको नीचे बीते सालों का सफलता प्रतिशत बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 79.88%
2021 78.17%
2020 80.59%
2019 80.73%
2018 68.89%
2017 50.12%
विज्ञापन

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: टॉप 10 में 39 ने पाया स्थान
बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम में टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, टॉप पांच की बात करें तो इनमें आठ छात्र शामिल हैं। औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 487 अंकों के साथ में परीक्षा में टॉप किया है। सानिया कुमारी 486 और विवेक कुमार ठाकुर 486 अंकों के साथ में दूसरे स्थान पर हैं। तो वहीं, प्रज्ञा कुमारी ने  485 अंकों के साथ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: लड़के या लड़कियां किसने मारी बाजी?
बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम में इस बार 6 लाख 78 हजार 110 लड़कों ने परीक्षा पास की है। वहीं, लड़कियों की बात करें तो 6 लाख 8 हजार 861 ने परीक्षा में सफलता पाई है। हालांकि, टॉपर की बात करें तो टॉप-3 में 3 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। परीक्षा में कुल 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से  820179 छात्र व 790920 छात्राएं थीं। जिन छात्रों ने अब तक अपना परिणाम चेक नहीं किया है, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed