फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result 2025 out now; Check topper list and passing marks; Know last year performace

Bihar Board 12th Result 2025: पिछले वर्ष से कम रहा पास प्रतिशत; कैसा रहा टॉपर्स का प्रदर्शन? देखें तुलना

Tue, 25 Mar 2025 02:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar Board 12th Result 2025: कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच किया गया। परीक्षा समाप्त होने के करीब 40 दिनों बाद बोर्ड ने आज, 25 मार्च को नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष कैसा प्रदर्शन रहा। 

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां क्लिक कर देखें
 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025 out now; Check topper list and passing marks; Know last year performace
Bihar Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बार कक्षा 12 की परीक्षा में -- फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। परिणामों के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की है। पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया है। इसके साथ ही स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम और अंकों की भी घोषणा की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टॉपर्स का प्रदर्शन कैसा रहा। बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी यहां देखें

विज्ञापन


बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को हुई। कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच किया गया। परीक्षा समाप्त होने के करीब 40 दिनों बाद बोर्ड ने आज, 25 मार्च को नतीजे जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष कैसा रहा था प्रदर्शन

पिछले वर्ष (2024) बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 23 मार्च 2024 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में कुल 88.84 फीसदी लड़कियां और 85.69% फीसदी लड़के पास हुए थे। तीनों संकाय को मिलाकर कुल 6,69,467 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5,73,656 छात्र सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार, कॉमर्स में प्रिया कुमारी और आर्ट्स में तुषार कुमार ने टॉप किया था। स्टेट टॉपर तुषार कुमार बने थे।
 

Bihar Board Result 2025: इस वर्ष कैसा रहा प्रदर्शन?

इस वर्ष बीएसईबी ने परीक्षा खत्म होने के 40 दिनों बाद इंटर के नतीजे जारी किए हैं। तीनों संकाय में कुल मिलाकर 12,92,313 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 86.50 फीसदी सफल हुए। पिछले वर्ष स्टेट टॉपर ने 96.40 फीसदी अंक हासिल किए थे, वहीं इस वर्ष स्टेट टॉपर ने 96.8% फीसदी अंक हासिल किए हैं। दोनों वर्षों की तुलना नीचे दी गई है।
 
वर्ग 2024 2025
रिजल्ट जारी 23 मार्च 2024 25 मार्च 2025
पास प्रतिशत 87.21% 86.50%
साइंस स्ट्रीम टॉपर मृत्युंजय कुमार (96.20%) प्रिया जायसवाल (96.80%)
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर प्रिया कुमारी (95.60%) रौशनी कुमारी (95%)
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर तुषार कुमार (96.40%) अंकिता कुमारी (94.6%)
शाकिब शाह (94.6%)
स्टेट टॉपर  तुषार कुमार (96.40%) प्रिया जायसवाल (96.80%)

विज्ञान संकाय के टॉपर्स की तुलना

2024 में मृत्युंजय कुमार ने 481 (96.20%) अंकों के साथ विज्ञान संकाय में टॉप किया था। उन्होंने विज्ञान संकाय में रैंक-1 हासिल की थी। 477 अंकों के साथ रैंक-2 पर दो विद्यार्थी रहे। वहीं 476 अंको के साथ रैंक-3 पर एक विद्यार्थी था।

2025 में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 (96.8%) अंकों के साथ विज्ञान संकाय में टॉप किया। आकाश कुमार 480 (96%) अंकों के साथ रैंक-2 पर हैं। वहीं 478 (95.6%) अंकों के साथ रैंक-3 पर रवि कुमार हैं।

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स की तुलना

2024 में प्रिया कुमारी ने 478 (95.60%) अंको के साथ वाणिज्य संकाय में टॉप किया था। 470 अंको के साथ रैंक-2 पर एक छात्र था और 469 अंकों के साथ रैंक-3 दो विद्यार्थियों ने साझा की।

2025 में रौशनी कुमारी ने 475 (95%) अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में टॉप किया। 473 अंकों के साथ अंतरा खुशी रैंक-2 पर हैं। वहीं 471 अंकों के साथ रैंक-3 पर संयुक्त रूप से सृष्टि कुमारी और निशांत राज हैं।

कला संकाय के टॉपर्स की तुलना

2024 में तुषार कुमार ने 482 (96.40%) अंको के साथ कला संकाय में टॉप किया था। तुषार कुमार स्टेट टॉपर थे। 473 अंको के साथ रैंक-2 पर एक छात्रा था और 472 अंकों के साथ रैंक-3 एक छात्रा थी।

2025 में दो विद्यार्थियों ने रैंक-1, दो ने रैंक-2 और तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से रैंक-3 साझा की। रैंक-1 पर 473 अंकों के साथ अंकिता कुमारी और शाकिब शाह हैं। अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ संयुक्त रूप से रैंक-2 हासिल की। वहीं, आरती कुमारी, सानिया कुमारी और अंकित कुमार ने संयुक्त रूप से 470 अंकों के साथ रैंक-3 हासिल की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed