फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bar Council Extends AIBE 16 Registration Deadline Till June 15

बार काउंसिल ऑफ इंडिया: अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ी

Fri, 30 Apr 2021 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 30 Apr 2021 05:50 PM IST
सार

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Bar Council Extends AIBE 16 Registration Deadline Till June 15
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) XVI के लिए पंजीकरण की समय सीमा 15 जून, तक बढ़ा दी है। इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी।



इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभागीय परीक्षा के लिए 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन



ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) भारत में कानून की प्रैक्टिस करने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही वकील के तौर पर अपना करियर शुरू करते हैं और उनको अदालतों में प्रैक्टिस करने की योग्यता मिलती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को बीसीआई की तरफ से कोर्ट में अभ्यास का प्रमाण पत्र मिलता है। एआईबीई ( AIBE) परीक्षा देशभर के 40 शहरों में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी इस परीक्षा को 11 भाषाओं में दे सकते हैं। इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइन क्वेश्चन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी


ऐसे करें इस परीक्षा के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और उसके बाद फीस भरनी होगी।
-इस तरह आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed