{"_id":"608bb7424763fc73933e33f5","slug":"jkcet-2021-jk-professional-exam-board-extended-last-date-of-registration-till-may-10-on-jkbopee-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
Fri, 30 Apr 2021 01:58 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा (जेकेसीईटी) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसे लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। अब उम्मीदवार जम्मू कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: रिजल्ट की तारीख घोषित, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 30 अप्रैल थी। जम्मू कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए जम्मू कश्मीर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द ही जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
ऐसे करें जेकेसीईटी 2021 के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना फॉर्म भरना होगा।
-सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सबमिट करने होंगे।
-इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
कमेंट
कमेंट X