{"_id":"608bca88deff0709d94867da","slug":"tnpsc-departmental-examination-2021-notification-released-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभागीय परीक्षा के लिए 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभागीय परीक्षा के लिए 28 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 30 Apr 2021 02:56 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:56 PM IST
सार
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने टीएनपीएससी विभागीय परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने टीएनपीएससी (TNPSC) विभागीय परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 28 मई रात 11.59 बजे तक समाप्त होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
विज्ञापन
22 जून से लेकर 30 जून के बीच होगी परीक्षा
टीएनपीएससी (TNPSC) विभागीय परीक्षा 22 जून से लेकर 30 जून के बीच आयोजित होगी। हालांकि, यह परीक्षा रविवार 27 जून का आयोजित नहीं की जाएगी। 27 जून को छोड़कर बाकी सारे दिन परीक्षा होगी। विभागीय परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट ढ़ाई बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: रिजल्ट की तारीख घोषित, पढ़िए पूरी खबर
परीक्षा पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण और वर्णनात्मक प्रकार के परीक्षण शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण और वर्णनात्मक प्रकार दोनों परीक्षण 4 दिनों के लिए प्रति दिन 2 सत्रों में आयोजित होंगे। परीक्षा पुस्तकों के साथ / बिना पुस्तकों के विकल्प के रूप में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभागीय परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए दोनों प्रकार (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक) में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
कमेंट
कमेंट X